नैनीताल, फरवरी 20 -- भवाली, संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 को पालिका मैदान में हिंदू सम्मेलन होगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने दी। संयोजक ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन, देव भूमि धर्म जागरण समिति करा रही है। जिसका उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक सुदृढ़ता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। दुगई स्टेट, मल्ली बाजार, निगलाट, मेहरागांव, फरसोली तथा भवाली बाजार आदि में घर-घर जाकर आयोजक लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान में भावना मेहरा, प्रगति जैन, कैलाश सुयाल, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, शुभम कुमार, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, कंचन साह और अमित पांडेय, पवन भाकुनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.