नैनीताल, सितम्बर 25 -- फोटो भवाली, संवाददाता। सघन चेकिंग अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने श्यामखेत क्षेत्र में एक वाहन से 107 टिन लीसा बरामद किया। विभाग ने लीसा को सुल्ताननगरी डिपो में जमा करा दिया है।प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल वन प्रभाग आकाश गंगवार के निर्देश और वन क्षेत्राधिकारी भवाली विजय मेलकानी के नेतृत्व में गुरुवार को भवाली रेंज क्षेत्र में चेकिंग की गई। निगलाट प्रथम बीट के तहत श्यामखेत में एक वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। टीम को वाहन में 107 टिन लीसा मिला। विभाग के अनुसार बरामद मामले में वाहन स्वामी के साथ ही लीसा के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान में वन दरोगा भास्कर नैनवाल, वन बीट अधिकारी चंद्रशेखर पलड़िया ने बताया ...