नैनीताल, अप्रैल 27 -- नैनीताल, संवाददाता। गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पानी की कमी वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।भवाली क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान को मिनी बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य करीब 12 लाख 58 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। रामलीला मैदान और श्यामखेत क्षेत्रों में बोरिंग लगाकर जलापूर्ति को सुदृढ़ किया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गब्र्याल ने बताया कि विभाग की ओर से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था का आकलन किया गया है। यह भी पढ़ें- जुगसलाई में पार्षद ने खुद के खर्चे से बनावाए तीन चापाकल जिन इलाकों में अधिक जल संकट की स्थिति बनेगी, वहां टैंकरों के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.