नैनीताल, मई 26 -- भवाली। नगर पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान के तहत मंगलवार को अभियान चलाकर चार चालान काटे और 1200 का जुर्माना वसूला। ईओ सुधीर कुमार ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करें। पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंद्र कपिल व अन्य कर्मी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...