नैनीताल, अप्रैल 28 -- भवाली। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेश चन्द्र जोशी ने कहा कि नगर में जल्द पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने को पत्र भेजा है। भूमि उपलब्ध होते ही शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अस्पताल बनने से पशुपालकों को पशुओं के उपचार, टीकाकरण, जांच और अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। इससे दूरदराज क्षेत्रों के पशुपालकों को भी राहत मिलेगी। डॉ. जोशी ने बताया कि नैनीताल और भीमताल क्षेत्र में विभाग की ओर से जीर्णोद्धार कार्य भी कराया गया है, जिससे मौजूदा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग को भूमि दिखाई गई है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। भूमि चयन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.