नैनीताल, अगस्त 10 -- भवाली, संवाददाता। नगर में मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति ने महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली है। इस वर्ष पुराने सांस्कृतिक मंच के साथ ही निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष साह ने बताया कि 16 सितंबर से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन डोब ल्वेशाल निवासी सुजान सिंह रजवार के आवास से कदली वृक्ष लाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। महोत्सव के दौरान मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और भोग लगाया जाएगा। साथ ही माता नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण और श्रृंगार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: नंदा देवी महोत्सव के लिए तैयारियों पर चर्चा उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक...