भवाली में दो दिन तक धधकता रहा दुगई स्टेट का जंगल
नैनीताल, मई 27 -- भवाली, संवाददाता। नगर और आसपास के जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। दुगई स्टेट का जंगल दो दिन तक धधकता रहा, जिसे बुधवार दोपहर बाद कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। धुएं और लपटों से आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को गोलुधार और वर्मा टॉप क्षेत्र के जंगल भी आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र में फैलकर पेड़-पौधों और वन संपदा को अपनी जद में ले लिया। आग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगभग हर दिन जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने जंगलों में आग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.