नैनीताल, अप्रैल 18 -- भवाली। नगर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या दूर करने के लिए शनिवार को दो स्थानों पर बोरिंग खुदाई का कार्य पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने शुरू कराया। उन्होंने बताया कि श्यामखेत क्षेत्र में करीब साढ़े 12 लाख की लागत से दो बोरिंग कराई जा रही हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता अनिल परिहार ने कहा कि बोरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को इसका लाभ मिलेगा और पेयजल संकट काफी हद तक कम होगा। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की, मनोज तिवारी, नवीन क्वीरा, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...