नैनीताल, जून 7 -- भवाली। नगर के तल्ली बाजार क्षेत्र में एक दुकान से तिरपाल का बंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब दुकानदार किसी आवश्यक कार्य से दुकान छोड़कर बाहर गए हुए थे। दुकानदार मकशूद अंसारी ने बताया कि उनकी दुकान से अज्ञात युवक तिरपाल का बंडल उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो व्यक्ति तिरपाल का बंडल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मकशूद ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किए जा ...