नैनीताल, दिसम्बर 15 -- भवाली। नैनीताल ताइक्वांडो चैलेंजर क्लब की ओर से सोमवार को क्षेत्र में बेटी को मार्शल आर्ट सिखाओ, आत्मरक्षक बनाओ अभियान के तहत ताइक्वांडो विंटर ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। विंटर ट्रेनिंग कैंप 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण रोज सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल रेवा रिट्रीट, रामगढ़ रोड, भवाली है। नैनीताल ताइक्वांडो चैलेंजर क्लब के कोच गोविंद प्रसाद ने अपील की है कि लोग अपने बच्चों को शिविर में भाग लेने को प्रेरित करें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.