नैनीताल, जून 1 -- भवाली, संवाददाता। पर्यटन सीजन के चलते भवाली नगर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या सोमवार को भी देखने को मिली। नगर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय तक जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों के साथ मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, भवाली-भीमताल मार्ग पर फल मंडी के समीप पहाड़ से हल्द्वानी की ओर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। काफी देर तक एंबुलेंस के जाम में फंसे रहने से मरीज और उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई। आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों के सहयोग से यातायात व्यवस्थित किया गया, जिसके बाद एंबुलेंस को निकालकर आगे रवाना किया गया। समय पर रास्ता मिलने से मरीज को अस्पताल पहुंचाने में राहत मिली। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है और मुख्य म...