भवाली में छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक
नैनीताल, सितम्बर 28 -- भवाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को समाज के प्रति जिम्मेदारियों, सेवा भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता दर्जाधारी देवेंद्र सिंह ढैला रहे। ढैला ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। सेवा केवल जरूरतमंद की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के लोगों, पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी सेवा का हिस्सा है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने छात्राओं को अनुशासन, संस्कार, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. रेखा आर्या, पवन भाकुनी, सुनील कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.