नैनीताल, मार्च 11 -- भवाली, संवाददाता।नगर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की किल्लत को लेकर होटल एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।भवाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने कहा कि गर्मियों के पर्यटन सीजन से पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने भोजन व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गैस की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो होटल कारोबारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर नगर के पंत स्टेट क्षेत्र में भी मंगलवार को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गैस का इंतजार कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.