नैनीताल, जनवरी 3 -- भवाली। भीमताल रोड स्थित डोब ल्वेशाल में शनिवार को गुलदार ने दिनदहाड़े तीन बकरियां मार डाली। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित हरीश चंद्र ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे घर के पास चर रही तीन बकरियों को गुलदर ने मार डाला। क्षेत्र में आए दिन दो-तीन गुलदार लगातार घूमते रहते हैं, जबकि बच्चे अक्सर घरों के बाहर खेलते हैं। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...