नैनीताल, मार्च 10 -- भवाली, संवाददाता। भवाली में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजति किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हेमा जोशी, लीला तिवारी, सुनीता टम्टा, पद्मा आर्य और दीपा कनवाल को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यहां मंडल महामंत्री वर्षा आर्या, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्य, मंडल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, मंडल महामंत्री अमित पांडे, मुकेश कुमार, अजीम खान, हिमांशु रावत, पवन गोस्वामी, रजनी रावत, राजन सिंह रावत, रेशमा जावेद, तनुजा, भगवती सुयाल, ममता आर्य आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.