भवाली बाजार में हर दिन लग रहे जाम से लोग परेशान
नैनीताल, जून 18 -- भवाली, संवाददाता। पर्यटन सीजन के चलते भवाली नगर में यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। नगर के मुख्य बाजार समेत रानीखेत रोड और भीमताल रोड पर इन दिनों रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। गुरुवार को भी सुबह से ही भवाली बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।जाम की सूचना पर यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस लगातार मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में जुटी रही। पुलिस कर्मी कई बार मौके पर पहुंचकर वाहनों को नियंत्रित करते नजर आए, लेकिन पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात का दबाव कम नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- जाम का झामः सिर्फ चौड़ी सड़क नहीं समाधान, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम भी जरूरी वहीं, कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.