नैनीताल, नवम्बर 30 -- भवाली, संवाददाता। भवाली बाजार में रविवार को दिनभर जाम लगा रहा, जिससे लोगों के साथ पर्यटक को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, जो दोपहर तक बनी रही। बाजार क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों का कहना है कि सप्ताहांत पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई जगह दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अवैध व गलत तरीके से खड़े होने से स्थिति और भी बिगड़ गई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराने के प्रयास किए, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण विशेष राहत नहीं मिल सकी। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाए और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाए, ताकि सप्ताहांत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.