भवाली दुष्कर्म प्रकरण की जांच तेज, कई लोग पुलिस की रडार पर
नैनीताल, जुलाई 16 -- नैनीताल, संवाददाता। भवाली के चर्चित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले से जुड़े आधा दर्जन से अधिक लोग पुलिस की रडार पर हैं। जांच में सामने आ रहे तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जल्द कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।भवाली व्यापारी मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ पहले एक युवती ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नरेश पांडे को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसी बीच मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब दूसरी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहली शिकायतकर्ता युवती ने साजिश के तहत उसका नरेश पांडे से जबरन शारीरिक शोषण कराया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहली शिकायतकर्ता य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.