भवाली-कैंची बाईपास क्षेत्र में गुलदार का आतंक
नैनीताल, मई 21 -- भवाली। भवाली-कैंची बाईपास क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े गुलदार के सड़क और आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास घूमने से लोगों में दहशत बढ़ गई है।बीते बुधवार की देर शाम गुलदार की गतिविधियों से भी ग्रामीण सहमे हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता खीमानंद ने बताया कि सिरोड़ी, भवालीगांव और दूनीखाल क्षेत्र में गुलदार को कई बार दिन के समय सड़क पर घूमते देखा गया है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, राहगीरों और पालतू जानवरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की निगरानी करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.