नैनीताल, मार्च 20 -- भवाली। नगर निवासी और पिथौरागढ़ जनपद स्थित राजकीय महाविद्यालय, गणाई गंगोली में राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका शीतल आर्या का शोध पत्र 'एंकरिंग ट्रस्ट, नेविगेटिंग चैलेंजेज: इंडिया एट द हेल्म ऑफ आयोरा' मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रोत्साहन योजना के लिए चयनित हुआ है। इस शोध पत्र में हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन (आयोरा) में भारत की भूमिका, क्षेत्रीय सहयोग, आपसी विश्वास निर्माण और वर्तमान चुनौतियों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। शोध में भारत की क्षेत्रीय नेतृत्व क्षमता और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में उसकी भूमिका को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। इस उपलब्धि से उनके शैक्षणिक कार्यों को राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली है। उनकी इस सफलता से भवाली क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्ट...