भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में मलबे की चपेट में आई बाइक, दो घायल
नैनीताल, जुलाई 8 -- गरमपानी, संवाददाता। मानसून शुरू होते ही एक बार फिर पहाड़ों का सफर जोखिमभरा हो गया है। भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को भारी बारिश के दौरान भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर पाडली और रातीघाट के समीप थुवा की पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और बोल्डर आ गिरे। इस दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक भी मलबे की चपेट में आ गई, जिससे बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए।पहाड़ी से मलबा आता देख दोनों बाइक सवार किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से हट गए, जबकि उनकी बाइक मलबे के ढेर में दब गई। यह भी पढ़ें- बारिश में पहाड़ों की यात्रा के दौरान रहें अलर्ट, हादसों से बचाएंगी ये सेफ्टी टिप्स भारी मात्रा में मलबा आने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.