नैनीताल, मई 7 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा एनएच में गुरुवार को एक केमू बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 25 यात्री सुरक्षित रहे। इस बीच काफी देर तक जाम लग गया।हल्द्वानी से गंगोलीहाट की ओर जा रही बस रामगढ़ पुल के पास सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक नहीं लगने से चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सीधे पिकअप से जा भिड़ी। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस सवार यात्रियों और पिकअप चालक को कोई चोट नहीं पहुंची। हादसे के बाद बस-पिकअप सड़क के बीचोंबीच फंस गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- कानपुर में रेलिंग तोड़कर बस नहर में गिरी, 40 से ज्यादा लोग थे सवार, राहत और बचाव कार्य जारी हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.