नैनीताल, मार्च 18 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पाडली के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।खैरना चौकी इंचार्ज रमेश पंत के अनुसार, मुरादाबाद निवासी एक परिवार स्कॉर्पियो से कैंची धाम के दर्शन कर रानीखेत की ओर जा रहा था। गरमपानी के समीप थुवा की पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन सवार 39 वर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र पप्पू सिंह, 13 वर्षीय मयंक पुत्र देवेन्द्र, 15 वर्षीय वीर पुत्र देवेन्द्र...