नैनीताल, मार्च 16 -- भवाली, संवाददाता। नगर के सभागार में ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस, शाखा भवाली की बैठक खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी गर्मियों में जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना और इसके उपायों पर चर्चा करना रहा। मुख्य अतिथि वन विभाग से वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट रहे।वन रक्षक भुवन चंद्र, वन दरोगा बिष्ट ने जंगलों में लगने वाली आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस और गायत्री महिला समूह की महिलाओं से वन संरक्षण के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। यहां बीना पांडे, तुलसी बिष्ट, प्राची सुयाल, अंजू चौधरी, ऋतु आर्य, सुमन, गीता बिष्ट, कमला आर्य, निशा बिष्ट, नदी देवी, सुनीता देवी, बीना पांडे, सविता देवी, कमला, जीवंती आर्या, सुनीता बिष्ट, भारती, रचना,...