हल्द्वानी, मई 30 -- नीरज जोशी भवाली। पर्यटन सीजन और कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भवाली का सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास एक बार फिर भीषण जाम की चपेट में आ गया। शुक्रवार को हालात इतने खराब हो गए कि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत खुद करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर प्रतिबंधजाम की स्थिति शुक्रवार दोपहर सेनिटोरियम बाईपास में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह चरमरा गया। इसी दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी अपने वाहन के साथ जाम में फंस गए। विधायक को करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। जाम में फंसे विधायक ने मौके से ही जिलाधिकारी नैनीताल और भवाली कोतवाल को फोन कर अव्यवस्था की जानकारी दी। विधायक न...