बरेली, मार्च 22 -- बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित मां भवानी मंदिर में शनिवार को झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार ने दर्शन व पूजा-अर्चना की। इस दौरान मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी उपस्थित रहे। मंदिर सेवा समिति के प्रताप चन्द्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने मां भवानी मंदिर के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि भवानी मंदिर का कार्य अलौकिक है। इसकी ख्याति से दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...