देहरादून, मई 8 -- देहरादून। कैन्ट विधानसभा के भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में दसवीं व बारहवीं कक्षा के टॉपर व उत्तीर्ण छात्राओं को भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बोर्ड परीक्षा मे शानदार प्रदर्शन से पूरा समाज प्रेरित होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिता जोशी, शिक्षिकाएं, पार्षद नगर निगम अंकित अग्रवाल, स्पर्श तलवार, अंकित पांडे, अभिषेक राणा और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मातृ मंदिर विद्यालय की टॉप टेन छात्राएं हुई सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...