गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू किकेट स्टेडियम में चल रहे न्यू वीवीआईपी टूर्नामेंट में भवानी टाइगर की टीम ने डायरवॉल्व्स-11 को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। डायरवॉल्व्स-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायरवॉल्व्स-11 की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन का भवानी टाइगर की टीम को लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम से कप्तान अंकित गर्ग ने 40 गेंदों में 35 रन और सौरभ ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ से बल्लेबाजी करने उतरी भवानी टाइगर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.1 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम से विकास सिंह ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए और चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए व हितेश शर्मा ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए। जिनके सहयोग से टीम ने चार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.