भवानी टाइगर्स 15 रन से विजेता बनी
गाज़ियाबाद, मई 24 -- गाजियाबाद, वंदना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी कप टूर्नामेंट में भवानी टाइगर्स और दिल्ली स्टार की टीम के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में भवानी टाइगर्स ने 15 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भवानी टाइगर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। बल्लेबाज प्रतीक ने शानदार 70 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली स्टार की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई। विजेता टीम के गेंदबाज करन यादव ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। यह भी पढ़ें- भवानी टाइगर्स 15 रन से विजेता बनी यह भी पढ़ें- बेयर थोर्न ने 178 रन से बेयर थोर्न ने 178 रन से मैच जीतामैच जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.