नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों हारी तृणमूल कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी अपनी ही सीट नहीं बचा पाई। भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत में बनर्जी बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन अंत में परिणाम पलट गया। अधिकारी को कुल 73,917 वोट जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद अधिकारी ने कहा कि मैं भवानीपुर की जनता का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे भारी मतों से जिताया। यह परिणाम 2021 के नंदीग्राम चुनाव की तरह ही माना जा रहा है जब अधिकारी ने कड़े मुकाबले में ममता बनर्जी को हराकर बंगाल की राजनीति की दिशा बदल दी थी. यह भी पढ़ें...