पूर्णिया, अप्रैल 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को नगर पंचायत के अग्रसेन भवन में प्रभु का भव्य एवं आकर्षक दरबार सजाया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ ही सवामणी, छप्पन भोग और प्रभु का विशेष अलौकिक शृंगार भी किया जाएगा। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, ताकि श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर सकें। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक गौरव प्रणिक एवं युवराज भरद्वाज के द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी...