पूर्णिया, फरवरी 1 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के अग्रसेन भवन में आगामी 14 फरवरी को श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। श्याम परिवार भवानीपुर के सभी सदस्य आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस वर्ष आयोजित होने वाला यह नौवां महोत्सव पूर्व के वर्षों की तुलना में अधिक विशाल और आकर्षक होगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल में भव्य निशान यात्रा के साथ होगी जो नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य ज्योत, छप्पन भोग एवं सवामणी प्रसाद का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालु प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.