भवानीपुर में भाकपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
पूर्णिया, अगस्त 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भवानीपुर में पदयात्रा निकाली। पार्टी के जिला सचिव विकासचंद्र मंडल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। पदयात्रा के दौरान विकासचंद्र मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : भाकपा ने निकाली राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आगामी एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.