भवानीपुर में फर्जी क्लीनिक और अवैध जांच केंद्रों पर चला जांच अभियान
पूर्णिया, अगस्त 11 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया सिविल सर्जन के निर्देश पर भवानीपुर बाजार में सोमवार को अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी जांच घर एवं फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। भवानीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सिन्हा के नेतृत्व में लिपिक सन्नी कुमार ने विभिन्न संस्थानों की जांच की। जांच की सूचना मिलते ही कई संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। जांच टीम ने दुर्गापुर चौक के समीप संचालित सुलेखा डायग्नोस्टिक सेंटर, जीवन ज्योति हेल्थकेयर सहित अन्य संस्थानों की जांच की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सुलेखा डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के दौरान संचालक द्वारा संस्थान से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं, जीवन ज्योति हेल्थकेयर को भी जांच टीम ने नियमों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.