दरभंगा, मई 25 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के भवानीपुर गांव स्थित मां दुर्गा स्थान प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार सिंह भी कथा स्थल पहुंचे और व्यासपीठ पंडित विनोद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा का सजीव वर्णन किया तो पूरा पंडाल 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। ज्ञान दर्शन सेवा संस्थान व भागवत गौ सेवा परिवार के तत्वावधान में हो रहे इस महायज्ञ का समापन 28 मई को होगा। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को सत्य, प्रेम और सदाचार का देती है संदेश व्यवस्थापक गोविन्द झा ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।ग्रामव...