पूर्णिया, फरवरी 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को प्रभु श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम परिवार भवानीपुर द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभु श्री खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। निशान यात्रा के उपरांत मुख्य आयोजन स्थल अग्रसेन भवन में विधिवत रूप से अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा सवामणी और छप्पनभोग का भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए दिन भर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में कलकत्ता से पधारे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.