भवानीपुर में कई वाटर एटीएम खराब, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
पूर्णिया, मई 12 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाये गये कई वाटर एटीएम कुछ ही महीनों में खराब हो गये हैं। भीषण गर्मी के बीच शुद्ध एवं ठंडा पेयजल की सुविधा ठप होने से लोगों में नगर पंचायत के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र के सीएचसी भवानीपुर, सर्वोदय आश्रम चौक, वार्ड संख्या 15 स्थित शिशवा तथा तेलियारी में लगाये गये वाटर एटीएम लंबे समय से खराब पड़े हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से वाटर एटीएम लगाया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। वाटर एटीएम की खरीद के समय ही इसकी गुणवत्ता एवं खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाये गये थे।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भवानीपुर पश्चिम पंचायत की पूर्व मुखिया रीता देवी, समाजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.