पूर्णिया, फरवरी 25 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। धमदाहा अग्निशमन कार्यालय की टीम ने भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सचेत किया। अभियान के तहत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में लोगों को अग्निकांड से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे अग्निशमन कर्मी विशाल कुमार राज, संटू कुमार एवं रमेश कुमार चौधरी ने आमजनों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पर्चे वितरित किए गए तथा आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन कार्यालय को सूचना देने के लिए संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया। अग्निशमन कर्मियों ने बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर एवं घरेलू चूल्हे से लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.