पूर्णिया, जनवरी 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। धमदाहा एसडीएम अनुपम द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश का असर भवानीपुर बाजार में दिखाई देने लगा है। आदेश के बाद बाजार क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक अवैध क्लीनिकों के संचालकों ने अपने-अपने संस्थानों के बोर्ड उतार लिए हैं। हालांकि इसके बावजूद कई फर्जी क्लीनिक, अवैध पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर अब भी बेखौफ होकर संचालित होते नजर आ रहे हैं। कार्रवाई के डर से कुछ संचालकों ने तो अपने संस्थानों की दीवारों पर पेंट कर लिखे गए नाम तक मिटा दिए हैं ताकि पहचान छिपाई जा सके। गौरतलब है कि एसडीएम ने धमदाहा अनुमंडल के अंतर्गत सभी प्रखंडों में अवैध रूप से संचालित फर्जी क्लीनिक, पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.