पूर्णिया, नवम्बर 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड में नवम्बर महीने में सरकारी स्तर से धान की खरीद शुरू हो गई है । वर्तमान समय मे प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों गोंदवारा पतकेली, सुरैती और शहीदगंज पैक्स में धान खरीद आरम्भ हुआ है। बहुत जल्द अन्य पैक्सों में धान की खरीद शुरू किया जायेगा। समय पर धान की खरीद आरम्भ होने से इस वर्ष किसानों को इसका लाभ मिलेगा। दरअसल अन्य वर्ष दिसंबर महीने में धान की खरीददारी शुरू होती थी और इस समय तक अधिकांश किसान अपना धान बाजार में बेच देते थे जिस वजह से किसान इस लाभ से अछूते रह जाते थे। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्तर से धान की कीमत 2369 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र या पैक्स के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.