पूर्णिया, मार्च 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत द्वारा सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से खरीदे गए डस्टबिन अब गायब होते नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश वार्डों में डस्टबिन दिखाई ही नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण लोगों को मजबूर होकर सड़कों के किनारे और खुले स्थानों पर कचरा फेंकना पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 16 वार्डों में लगाने के लिए करीब 15 लाख रुपये से अधिक की लागत से डस्टबिन खरीदे गए थे। नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि सभी वार्डों में डस्टबिन लगवाए भी गए थे, लेकिन वर्तमान में कई जगहों पर इक्का-दुक्का डस्टबिन ही नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए डस्टबिन काफी घटिया और कमजोर गुणवत्ता के थे। इसी कारण अधिकतर डस्टबिन कुछ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.