भवानीपुर थाना : भवन नया ढर्रा पुराना, महीनों बाद भी नहीं हुआ तैयार भवन हैंडओवर
पूर्णिया, मई 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना का नया भवन तैयार हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक भवन का विधिवत हैंडओवर नहीं किया गया है। नतीजतन आज भी थाना का पूरा कामकाज कोसी प्रोजेक्ट द्वारा निर्मित पुराने भवन से ही संचालित हो रहा है। हालत यह है कि आधुनिक भवन तैयार होने के बावजूद पुलिसकर्मियों को पुराने संसाधनों और अव्यवस्थाओं के बीच काम करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति थाना द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए वाहनों की है। शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण सैकड़ों वाहन खुले आसमान के नीचे पड़े-पड़े जंग खा रहे हैं। कई वाहनों के आसपास झाड़ियां और पेड़-पौधे तक उग आए हैं, जिससे वर्षों से उनकी सुध नहीं लेने की तस्वीर साफ नजर आती है। यह भी पढ़ें- जिन्होंने सरहद की सुरक्षा को दांव पर लगाई जान,आज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.