भवानीपुर चुनाव नतीजे को ममता ने चुनौती दी
नई दिल्ली, जून 16 -- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष चुनाव याचिका दायर की। भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को इस सीट पर 15,105 वोट से हराया है। टीएमसी सूत्रों ने कहा कि बनर्जी परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की 'पुष्टि' करने के लिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्री गईं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को हुई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद, शुभेंदु अधिकारी राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने। यह भी पढ़ें- भवानीपुर में हार नहीं मान रहीं ममता बनर्जी, नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में दी चुनौती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.