पूर्णिया, अप्रैल 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर अंचल में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी की लंबी हड़ताल के कारण ठप पड़े प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब पूर्णिया के राजस्व अधिकारी सह कानूनगो मनोज कुमार राज को भवानीपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले अंचल के कार्यों के संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बढ़ते कार्यभार और लंबित मामलों को देखते हुए यह व्यवस्था निरस्त कर दी गई। बुधवार को मनोज कुमार राज ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालते ही अंचल कार्यालय में लंबित पड़े दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और अन्य राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...