भवानियापुर मार्ग की बंद स्ट्रीट लाइटों से अंधेरा
बलरामपुर, मई 18 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के भवानियापुर मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में अंधेरा छाया रहता है। पाटेश्वरीपुरम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग होने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत के विद्युत कर्मियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द लाइटें ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बांस-बल्ली के सहारे दिया जा रहा बिजली कनेक्शन यह भी पढ़ें- देवी पाटन वार्ड में नालियों की सफाई न होने से परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.