भवन श्री कालिका मंदिर में ध्वजारोहण पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
देहरादून, मार्च 26 -- भवन श्री कालिका माता समिति परिसर में गुरुवार को 73 वें वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के तहत रामनवमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के परमाध्यक्ष बालयोगी सर्वदास महाराज की प्रेरणा से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अष्टधातु के स्थायी कीर्ति स्तंभ पर शारदा पीठाधीश्वर अनंत विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने ध्वजारोहण किया। प्रातः काल रात्रि जागरण का भोग सुबह 7 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद श्री अष्टधातु कीर्ति स्तंभ से टपकेश्वर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने ध्वजावतरण किया। मां कालिका मंदिर में विशेष आरती का आयोजन हुआ, वहीं श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर में श्रीरामचरितमानस के नवाह्न पाठ का समापन किया गया। श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर के ऊपरी तल पर स्वामी कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.