भवन मंदिर में महाकाल का श्रृंगार
बदायूं, मई 27 -- नगर के मुख्य बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर बीती सोमवार की रात महाकाल के भक्तों ने यहां महाकाल का श्रृंगार किया। श्रृंगार करने वाले सुरेश बाबू गुप्ता के परिवार को समिति के पदाधिकारियों द्वारा महाकाल का पटका पहना कर सम्मानित किया गया। यहां सबसे पहले दिन में रुद्राभिषेक किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.