गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में लाखों रुपये की लागत से निर्मित अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला अब तक शुरू नहीं हो सकी है। उपकरणों की खरीद और आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना अधर में लटकी हुई है। प्रयोगशाला का भवन काफी पहले ही तैयार कर लिया गया था। यहां आधुनिक उपकरणों की मदद से किसानों को उनकी जमीन की उर्वरता, पोषक तत्वों की कमी तथा उपयुक्त फसल चयन से जुड़ी जानकारी मिलनी थी। लेकिन, संचालन के लिए आवश्यक बजट और संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रयोगशाला का ताला अब तक नहीं खुल पाया है। दूरी और खर्च के कारण किसान नहीं करा पाते मिट्टी जांच कपरपुरा गांव के किसान उपेन्द्र सिंह ने बताया कि मिट्टी जांच की सुविधा नहीं होने से उन्हें अनुमान के आधार पर खाद औ...