पूर्णिया, अप्रैल 27 -- केनगर, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के सरकारी दावों के बीच नगर पंचायत चम्पानगर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की बदहाल स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। करीब दो लाख आबादी वाले इस क्षेत्र के एकमात्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भवन तो बना है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। केंद्र में तीन चिकित्सक पदस्थापित हैं, जिनमें दो महिला और एक पुरुष डॉक्टर शामिल हैं। यहां प्रतिदिन लगभग 30 से 40 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में ओपीडी और आपातकालीन सेवा उपलब्ध बताई जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि डॉक्टर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सेवा देकर चले जाते हैं। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में अधिकांश विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं इसके बाद रात में मरीजों को एएनएम के भरोसे रहना पड़ता ह...