रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और व्यावसायिक गैस की आपूर्ति ठप होने से अब भवन निर्माण से जुड़ी सामग्री पर भी बुरा असर दिखने लगा है। बाजार में कच्चे माल की लागत बढ़ने से निर्माण क्षेत्र से जुड़े कई उत्पादों के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। इससे आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ सकती है। दरअसल, क्रूड ऑयल महंगा होने से पॉलीमर की कीमतें बढ़ीं हैं। इसका सीधा असर प्लास्टिक आधारित उत्पादों पर पड़ रहा है। पानी टंकी की कीमत पहले ही 50 पैसा से सवा रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक बढ़ चुकी है। वहीं, अब पीवीसी पाइप, पीवीसी कोटिंग वाले एल्युमिनियम तार, ढलाई में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक की कीमत भी बढ़ गई है। यही नहीं स्टील और छड़ निर्माण से जुड़ी कंपनियों ने रॉ मेटेरियल में इजाफे का हवाला देकर कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। खुदरा हार...